बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। एक युवक ने पत्नी का गला दबlकर हत्या करने की कोशिश की सूचना मिलने पर पुलिस पति को उठाकर थाने ले आई। पुलिस को महिला की हत्या करने की सूचना मिली थी। महिला को जीवित होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस को सूचना मिली कि नगर के झाझु नागर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी है। हुआ यह कि महिला का पति ने पत्नी का गला दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गई और पति नेउसे मृत समझ लिया और वह वहां से भाग गया। महिला को कुछ देर बाद होश आ गया तो वह पड़ोस में चली गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने महिला की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला जिंदा मिली। पुलिस इस मामले में महिला के पति को थाने उठा लाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...