Bareily News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली महिला गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: पुलिस ने पति को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम बहजुईया निवासी बेंचेलाल ने दिसम्बर 2025 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बहू कमलेश ने उनके पुत्र सोनपाल को प्रताड़ित करती थी और जमीन बेंच कर रूपयें मांगती थी। इसमें उसके परिवार के लोग भी सहयोग करते थे। वह रूपयें न देने पर जहर खाने अथवा फांसी लगाने के लिए उकसा रही थी, इससे तनाव में आकर सोनपाल ने जहर खा लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान सोनपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने नामजद पत्नी कमलेश को बंदी बनाकर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.