Bareily News: पड़ोसी किशोर ने छह साल के बच्चे से किया कुकर्म
बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: बरेली। पड़ोस में रहने वाले किशोर ने छह साल के बच्चे को झाड़ियों में ले जाकर कुकर्म किया। बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हिरासत में ले लिया है। बारादरी क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे पड़ोस में रहने वाला 14 साल का लड़का उनके बेटे को बहलाकर ले गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो वे लोग खोजबीन करने लगे। इसी दौरान घर के पीछे झाड़ियों में वह खून से लथपथ हालत में मिला। बच्चे ने बताया कि पड़ोसी लड़के ने उसके साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह बच्चे को लेकर बारादरी थाने पहुंचीं तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.