बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्र के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। इसके बाद मौजूद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने शपथ ली कि वे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहेंगे।एसएसपी यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: एकता और अखंडता दिवस के रूप में मनी सरदार पटे...