बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने दो लोगों से 24.50 लाख की ठगी कर ली। न तो नौकरी मिली न ही रुपये वापस किए। बल्कि रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। परेशान पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। सीबीगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीगंज के गांव अटा कायस्थान निवासी तस्लीम खान और देवरनियां के गांव गिरधरपुर निवासी मोहम्मद राशिद ने पुलिस से शिकायत की। तस्लीम और राशिद ने बताया कि घुंसा गांव के वदीउद्दीन, उसकी पत्नी शहरबानो और अजीजउद्दीन ने उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। यह भी पढ़ें- Barabanki News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर हड़पे करीब चार लाख, दिया था फर्जी हवाई टिकट आरोपियों की बातों में आकर दोनों ने कुल 24. 50 लाख रुपये इधर-उधर से एकत्...