बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: लखनऊ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवती को फार्म हाउस ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर शीशगढ़ पुलिस ने लखीमपुर गांव निवासी हेमंत गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, शीशगढ़ निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि हेमंत ने उसे लखनऊ में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। आठ सितंबर की शाम युवती का भाई उसे आरोपी हेमंत गंगवार के गांव के बाहर स्थित फार्म हाउस पर छोड़कर चला गया।आरोप है कि इसके बाद हेमंत उसे बाइक से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन ले गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: नौकरी का झांसा देकर युवती को फार्महाउस ले जाकर किया दुष्कर्म वहां ट्रेन नहीं होने की बात कहकर वह युवती को वापस फार्म हाउस ले आया। युवती क...