बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरेली, संवाददाता। विद्या वर्ल्ड स्कूल की अंडर-19 सीनियर बॉयज वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में तीसरा स्थान हासिल कर बरेली का नाम रोशन किया। हिमाचल प्रदेश के सनवारा स्थित कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम ने पूल-ए में दिल्ली पब्लिक स्कूल बेंगलुरु, आर्मी पब्लिक स्कूल गुवाहाटी, राहुल इंटरनेशनल स्कूल बक्सर और डीपीएस मोरान जैसी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में राहुल इंटरनेशनल स्कूल बक्सर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम ने प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल टीम ने राष्...