बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: फरीदपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज एवं दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विदुषी सिंह को सौंपा। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता को बर्खास्त करने व मुकदमा कायम कर जेल भेजने की मांग की l इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव कमर गनी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के माननीय सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करना  दुर्व्यवहार करना लोकतंत्र के लिए बदनुमा दाग है। कांग्रेस पार्टी इसे काला दिवस के रूप में याद रखेगीआंवला लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रोफेसर अलाउद्दीन खान ने कहा कि गृह मंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस न...