बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: सनराइज कॉलोनी स्थित नीलकंठेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा व्यास महाराज नितिन मिश्रा ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल धार्मिक कथा ही नहीं, बल्कि मानव जीवन में धर्म, संस्कार, सदाचार, भक्ति और सेवा का संदेश देने वाला आध्यात्मिक ग्रंथ है। कथा प्रतिदिन 26 सितंबर तक कथा आयोजित की जाएगी। आयोजन में दिलीप दीक्षित, हरिओम समेत अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Patna News: भागवत कथा सुन जीवन में भक्ति का होता है जागरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...