बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में गुरुवार को बाबा नीम करोली महाराज की प्रतिमा का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद बाबा को हलवा-चना का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरित किया गया। महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि 29 अक्तूबर 2025 को विवेक पटेल और उनकी पत्नी माधुरी पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा की प्रतिमा स्थापित कराई थी। कार्यक्रम में राजेश पटेल, वैभव मिश्रा, भगवानदास, राजकुमार और दीनदयाल भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...