Bareily News: नियमित रक्तदान करें स्वस्थ लोग: डॉ एमपी आर्य
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: नवाबगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक डा. एमपी आर्य की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत 21 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संदेश दिया।शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित सिंह दिनकर की देखरेख में आयोजित शिविर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, टीआर गंगवार,एमपी ठाकुर, बलराम ठाकुर, शिक्षक सौरभ कटियार,पूर्व प्रधान धीरेन्द्र गंगवार उर्फ धीरू, सभासद रामप्रकाश गंगवार, देवेश देवल, अशोक कुमार समेत 21 लोगों ने रक्तदान किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.