बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। नगर निगम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि कर्मचारियों को समय पर एसीपी का वित्तीय लाभ दिया जाए और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हालिया स्थानांतरण को निरस्त किया जाए। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई माह में कर्मचारियों की एसीपी लगाए जाने का नियम है। इस दौरान मिशन पाल सिंह, सुरेश शिन्दे, राजेन्द्र कुमार समदर्शी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...