Bareily News: नालों पर कब्जे ने रोकी जल निकासी, बारिश में डूबा शहर
बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बरेली। लगातार बारिश के बाद शहर में हुए जलभराव ने नालों और नगर निगम की जमीन पर हुए अवैध कब्जों की पोल खोल दी है। कई इलाकों में जल निकासी बाधित होने से बारिश का पानी सड़कों के साथ घरों तक पहुंच गया। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जलभराव के कारणों और नालों की मौजूदा स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई है। रिपोर्ट में कई स्थानों पर नालों और निगम की जमीन पर अवैध निर्माण व कब्जे सामने आए हैं। शहर में कई स्थानों पर नालों के ऊपर और उनके किनारे निर्माण कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नालों पर अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण, भूमाफियाओं पर होगी एफआईआर : महापौर इससे नालों की चौड़ाई प्रभावित हुई और पानी के बहाव का रास्ता संकरा हो गया। बारिश के दौरान जब नालों में पानी का दबाव बढ़ा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.