Bareily News: नालियां चोक होने की शिकायत पर ईओ ने मौके पर पहुंचकर कराया सफाई कार्य
बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। अत्यधिक बारिश के चलते कस्बे में जहां जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं पर नालियां चोक होने से जलभराव और पानी के ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो गई। ।भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक ने नालियां चोक होने की शिकायत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए ईओ ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और रविवार को ही स्वयं मौके पर पहुंचकर नालियों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कर्मचारियों की टीम को लगाकर जेसीबी की मदद से चोक नालियों की सफाई कराई गई।नालियों की सफाई होने के बाद पानी की निकासी सुचारू हो गई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.