बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: मानसून से पहले नालों की सफाई में तेजी लाते हुए नगर निगम ने सुभाषनगर पुलिया को सफाई कार्य के लिए मंगलवार से अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। पुलिया के नीचे और आसपास जमा गाद व कचरा निकालने का काम किया जाएगा। इस दौरान पुलिया से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। नगर निगम के जेई विकास साहू का कहना है कि सुभाषनगर पुलिया के नीचे से गुजरने वाले मुख्य नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई थी। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए अब यहां युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सकलडीहा में जगह-जगह जलभरॉव से सफाई की खुली पोल सफाई कार्य के दौरान यातायात प्रभावित रहेगा। 15 तक यातायात बंद रहेगा। नगर निगम ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के...