बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में सोमवार को विकासखंड बिथरी चैनपुर में नारी जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान दो महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद ब्लॉक परिसर में पौधारोपण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथरी चैनपुर में आयोजित कन्या जन्मोत्सव में नवजात बच्चियों के अभिभावकों को बेबी क्लॉथ किट वितरित कर बधाई दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी, खंड विकास अधिकारी आशीष पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला, यूपीएसआरएलएम से मंजू राठौर, डॉ. उत्तरा शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी प...