बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता । नारियल का माल देने के नाम पर 4 लाख 25 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव तिगड़ी निवासी मोहम्मद जमशेर खान की जमशेर फ्रूट कंपनी नाम से फर्म है। वे नारियल का व्यापार करते हैं। आरोप है मोइनुद्दीन होटल पुत्र स्वर्गीय अली होटल निवासी डंगरिया नोदाखाली जिला दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल ने नारियल का माल देने के नाम पर अपने बैंक खाते में दो बार में 4.25 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। उन्होने बैंक खाते से आरोपी के केनरा बैंक खाते में रुपए भेजे। नारियल ने मिलने पर उन्होने बैंक में शिकायत की। बैंक वालों ने उन्हे 25 दिन बाद धनराशि वापस आने का आश्वासन दिया। लेकिन धनराशि वापस नहीं मिली। परेशान होकर व्यापारी ने साइबर हेल्पल...