Bareily News: नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: आंवला। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने बताया कि चार सितंबर को थानाक्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रिंकू उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। 16 सितंबर को नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया। उसका मेडिकल और बयान कराये गए उसी समय से रिंकू लगातार फरार चल रहा था। चेकिंग के दौरान थाना भमोरा के उप-निरीक्षक अभिषेक मोहन ने संदिग्ध रिंकू को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही आंवला पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया और जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग के अपहरण का आरोपी अररिया से गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.