बरेली, नवम्बर 26 -- Bareily News: बरेली। सगी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर पिता पुत्री के रिश्तों को कलंकित करने के मामले में विशेष जज पॉक्सो एक्ट द्वितीय नरेंद्र प्रकाश की कोर्ट ने सलीम उर्फ मुकईया को सश्रम 20 साल की कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर 35 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि ना देने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास के साथ जुर्माने की पूरी राशि पीड़िता को देने का भी आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक सरनाम सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश से पीड़िता बच्ची ने थाना सुभाषनगर में अपने सगे पिता सलीम उर्फ मुकईया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके सगे पिता सलीम उर्फ मुकईया ने 14 मार्च 2024 को सायं साढ़े चार बजे चाकू की नोक पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब वह चीखी तब पास पड़ोस के लोग आ गये तब उसका बाप ...