Bareily News: नाद साधना में मानवी त्यागी प्रथम, अदम्य दूसरे स्थान पर
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: एसआरएमएस रिद्धिमा में बुधवार को द्वितीय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता नाद साधना का आयोजन किया गया। शास्त्रीय और उपशास्त्रीय संगीत पर आधारित प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मानवी त्यागी ने प्रथम, अदम्य ने द्वितीय और शिल्पा पाठक व श्रेया दत्ता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: तीन हजार, दो हजार और एक हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, डॉ. रीता शर्मा और डॉ. अनुज कुमार मौजूद रहे। संगीतविद् डॉ. मंजू सिंह और डॉ. जयश्री मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में वोकल गुरु प्रियंका गोवाल और सात्विक मिश्रा का विशेष योगदान रहा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.