बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: पर्यटन के नक्शे पर बरेली की पहचान लगातार बढ़ रही है। सितंबर महीने में सीएम डैशबोर्ड में तमाम विभागों में जहां बरेली की रैंक नीचे गिरी, वहीं पर्यटन में बरेली ने ए ग्रेड पाया। पूरे प्रदेश में बरेली को 13वां स्थान हासिल हुआ है। सीएम डैशबोर्ड की ताजी रिपोर्ट को देखा जाए तो बरेली को दस में दस अंक प्राप्त हुए हैं। जिले में कुल 38 प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं। इसमें से 17 प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके हैं। 21 प्रोजेक्ट में काम चल रहा है। पर्यटन विभाग इस समय नाथ कॉरिडोर योजना को तेजी से पूर्ण करने में जुटा है। योजना के तहत धोपेश्वर नाथ मंदिर में यात्री विश्राम गृह, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग, सिटिंग बेंच, हार्टीकल्चर वर्क आदि का 90 फीसदी काम पूर्ण हो चुका है। तपेश्वर नाथ मंदिर में मेन द्वार, स्टेज, भंडार हाल, फ्लोरिस्ट शॉप...