बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: 300 बेड मल्टीस्पेशलिटी संयुक्त चिकित्सालय में नागरिक सुरक्षा विभाग ने रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने फ़ीता काटकर किया। इसमें नागरिक सुरक्षा के वैतनिक/अवैतनिक पदाधिकारियों व अन्य स्वयंसेवकों सहित 58 लोगों ने रक्तदान किया। उप नियन्त्रक राकेश कुमार मिश्र, चीफ वार्डन रंजीत कुमार वशिष्ठ, सहायक उप नियन्त्रक प्रमोद कुमार डागर, डिविजनल वार्डन शिवलेश चंद्र पांडे, दिनेश कुमार सिंह, संजय पाठक, कवलजीत सिंह, अनिल कुमार शर्मा, कलीम हैदर सैफी, कमलेश वर्मा, अनवर हुसैन, गीता शर्मा, सुनील कुमार,देवेंद्र कुमार शर्मा, शंकर लाल शर्मा, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...