बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: - समाधान दिवस में 115 शिकायतें दर्ज - सात शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

नहर की पटरी की मिट्टी हटाने के लिए पांच साल से शिकायत नवाबगंज। पांच साल से एक ही समस्या के समाधान के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस व सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे ग्रामीण ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनने आए डीएम के सामने शिकायतों की एक दर्जन से अधिक रसीदें रख दीं। पुरानी शिकायतों का ढेर देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सईएन को फोन कर शिकायत का निस्तारण करने को कहा। साथ ही पूरे प्रकरण में प्रमुख सचिव को पत्र भेजने ने निर्देश दिए। क्योलड़िया गांव में नहर की पटरी पर मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं। इससे सड़क किनारे मिट्टी जमा रहती है और बारिश के दिनों में मिट्टी के सड़क पर बह कर आ जाने से सड़क दलदल में तब्दील हो जा...