बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र कैंट में शनिवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। माय भारत के सहयोग से हुए कार्यक्रम में करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान फिटनेस चैलेंज, रस्साकशी, योग और साइकिलिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम और खेलों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी ने स्वयं, परिवार, मित्रों और समुदाय को नशे से दूर रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय, माय भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह और साई केंद्र प्रभारी संदीप मोहन चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कड़े मुकाबले में साई बनी चैंपियन, एनएसएस टीम रही उपविज...