बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: नवाबगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकली गई। इसे प्रदेश के सहकारिता मंत्री व बरेली जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने रवाना किया। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कस्बे के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग से होते पटेल चौक पहुंची। वहां इसका समापन हुआ। यात्रा में छात्र-छात्राएं, पार्टी नेता व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। इससे पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल नजर आया। इस दौरान प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तिरंगा अभियान में दिखा देखभक्ति का जज्बा...