Bareily News: नवागत बीईओ का स्वागत कर बताई समस्याएं
बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की दमखोदा इकाई ने नवागत बीईओ ज्योति प्रकाश तिवारी का स्वागत किया। स्वागत कर सभी ने जनगणना एवं बीएलओ ड्यूटी को लेकर चर्चा की। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि इस समय अधिकांश शिक्षक जनगणना और बीएलओ ड्यूटी में व्यस्त है। इसीलिए शिक्षकों को डायट में ट्रेनिंग और स्कूल आने के लिए बाध्य न किया जाए। सभी शिक्षक पूरी मेहनत के साथ काम कर रहे है। ब्लॉक अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह गंगवार, ब्लॉक मंत्री शैलेन्द्र गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष ओमपाल गंगवार, सत्यप्रकाश, सौरभ गंगवार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.