बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: भमोरा। बीआरसी केंद्र पर आलमपुर जाफराबाद के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को फूलों की मालाएं पहनाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। सेवा निवृत्त शिक्षक गजेंद्र पाल शर्मा, रामदास गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, एपीआरसी, बीआरसी आदि द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...