बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: क्योलडिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज दो महीने बाद ही नवविवाहिता घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, युवक का विवाह बीती 28 जून को जिला महाराजगंज की एक युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद पत्नी गांव में ही रह रही थी। बीती 29 अगस्त को विवाहिता के पिता उससे मिलने आए और दोपहर में विदा हो गए। इसके बाद उसी रात करीब 11:00 बजे नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई।परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घर की जांच करने पर पता चला कि वह अपने साथ एक एंड्रॉइड मोबाइल, सोने के झाले, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछुआ समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये के जे...