बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की ओर से आयोजित चतुर्थ 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट-2026 के समापन पर रविवार को नाटक शुद्धि का मंचन हुआ। संस्कार भारती एवं चित्राली थिएटर फाउंडेशन, शाहजहांपुर की प्रस्तुति का लेखन राजेश कुमार और निर्देशन कप्तान सिंह ने किया। नाटक में त्रिभुवन और हुस्ना की प्रेम कहानी के जरिये धर्म परिवर्तन, सामाजिक दबाव और सामुदायिक कट्टरता को सामने रखा गया। हुस्ना और उसकी बेटी की हत्या के बाद त्रिभुवन में पैदा हुई प्रतिशोध की भावना को साध्वी रोकती हैं। नाटक का संदेश था कि सच्ची शुद्धि धर्म परिवर्तन में नहीं, बल्कि मन से नफरत, हिंसा और बदले की भावना खत्म करने में है। इससे पहले डॉ. विनोद पागरानी और पवन सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...