बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: बरेली। शहर की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के लिए मनीष क्रिकेट एकेडमी की ओर से बरेली क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध अंडर-12 मिनी आईपीएल सीजन-2 (2026) का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल रविवार, 15 नवंबर को ठिरिया रोड कैंट स्थित मनीष क्रिकेट एकेडमी में होगा। खिलाड़ियों को सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना होगा। आयोजकों के अनुसार, जिन खिलाड़ियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे ट्रायल स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन कराकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले लीग आधार पर 30 ओवर के रेड बॉल प्रारूप में खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...