बरेली, सितम्बर 14 -- Bareily News: किला नदी में डूबे युवक का शव रविवार सुबह बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। किला छावनी निवासी महेंद्र राठौर का बेटा 27 वर्षीय राहुल राठौर शनिवार दोपहर शराब के नशे में किला नदी के किनारे पहुंचा और उसमें नहाने की बात कहने लगा। नदी में पानी ज्यादा देखकर आसपास के लोगों ने राहुल को डांटकर वहां से भगा दिया। मगर कुछ देर बाद वह दोबारा वहां पहुंचा और पेड़ पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। कुछ दूर तक तो राहुल तैरता रहा और फिर नदी में डूब गया। शनिवार देर शाम तक पुलिस गोताखोरों की मदद से राहुल को तलाश कराती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: बारिश में उफनाई किला नदी, नहाने को कूदा युवक डूबा रविवार को पुलिस ने दोबारा तलाश शुरू कराई तो सुबह आठ बजे उसका शव झाड़ि...