बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: नगर निगम के पीछे स्थित गेट पर कब्जा कर रखे गए खोखे को शुक्रवार को अतिक्रमण दस्ते ने हटवा दिया। इस मामले को हिन्दुस्तान ने शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम के पीछे स्थित गेट पर खोखा रखकर कब्जा कर लिया गया था। इससे गेट बंद हो गया था और रास्ते से लोगों की आवाजाही बाधित हो रही थी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण देखकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साहेबगंज : अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव शुक्रवार को अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सच्चिदानंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गेट पर रखे खोखे को ...