बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: नगरिया सादात (मीरगंज) में दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन पर मेंटिनेंस के चलते शुक्रवार को हिमगिरि, कोलकत्ता एक्सप्रेस, अवध आसाम और राज्यरानी डायवर्ट रूट से निकाली गईं। यह ट्रेनें बरेली जंक्शन नहीं आईं। मुरादाबाद से बाया चंदौसी, आंवला, रामगंगा होकर बरेली कैंट से निकाला गया। जिसकी वजह से यात्री परेशान हुये। काफी यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। बरेली से कैंट जाना पड़ा। इतनी देर में ट्रेन छूट गई। रेल अधिकारियों का कहना है, शुक्रवार को नगरिया सादात रेलखंड में कई जगह पर ट्रैक मेंटिनेंस के चलते ब्लॉक था। एक दिन पहले ही ब्लॉक की सूचना जारी की गई। सुबह 10:40 से 2:40 बजे तक का ब्लॉक था। काफी यात्रियों को ब्लॉक की जानकारी ही नहीं हुई। वे बरेली जंक्शन पर पहुंच गये। वहां से जानकारी हुई, राज्यरानी एक्सप्रेस, हिमगिरि, अवध आसाम और को...