बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: भमोरा। सरदारनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक युवती समुदाय विशेष के युवक के साथ घर से नकदी गहने समेटकर फरार हो गई। पुलिस ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। चौकी के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में समुदाय विशेष के अब्दुल रहमान का आना जाना था। आरोप है कि युवक 21 अक्टूबर की दोपहर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया। बेटी घर में रखी पांच लाख की नकदी और गहने भी समेटकर ले गई है। इसकी शिकायत पीड़ित ने उसके भाई अब्दुल हसन और आरिफ से की तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...