Bareily News: नकब लगाकर की चोरी, मुकदमा दर्ज
बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: शाही। चकदहा निवासी अखलाक पुत्र अब्दुल रज्जाक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। तभी चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुस गए। आरोप है कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से तीन जोड़ी चांदी की पायल, बीस लीटर सरसों का तेल, एक मोबाइल, कीमती सामान और रुपए चोरी कर लिए। गुरुवार को अखलाक की तहरीर पर पुलिस ने चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.