बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: नकटिया नदी को स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और फिर नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। जागरूकता रैली को छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. तनु जैन ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने सभी से जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और नकटिया नदी किनारे स्वच्...