Bareily News: नए वोटर बनाने को 17 और 24 अक्तूबर को चलेगा विशेष अभियान
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद विशेष अभियान के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। बताया गया कि नए वोटर बनाने को 17 और 24 अक्तूबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करें, ताकि 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को होने वाले विशेष अभियान के दौरान अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर पात्र नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने को 17 और 24 को लगेंगे विशेष कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.