बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: उर्स-ए-हामिदी के दूसरे दिन दरगाह पर देशभर से काफी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। मुफ्ती हामिद मियां के 86वें कुल की रस्म अदा की गई। इस मौके पर मदरसा मंजर-ए-इस्लाम का 123वां दीक्षांत समारोह भी आयोजित हुआ। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत में कार्यक्रम हुआ। सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में देशभर से आए नामवर उलमा ने तकरीर की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य हज समिति के सदस्य मुफ्ती मन्नान रजा का सय्यद आसिफ मियां ने इस्तकबाल किया। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि नई पीढ़ी की कामयाबी के लिए इल्म,अमल और अच्छी तरबियत बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: दरगाह पर उर्स-ए-हामिदी का आगाज, छात्रों से ...