बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: मीरगंज। शनिवार की रात में नंदगांव निवासी चंद्रपाल पत्नी के साथ घर में बरामदे में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर छत से होकर उनके घर में घुस गए। चोर कमरे में रखा संदूक उठाकर छत पर ले गए। छत पर चोरों ने संदूक को खंगाला। चोर संदूक में रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, चेन, एक जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी पायलें, एक चांदी की चेन, चांदी के कड़े, तगड़ी आदि जेवर चोरी कर ले गए। परिजन चार बजे सोकर उठे। दरवाजा खुला मिलने पर उन्होंने खोजबीन की। खाली संदूक छत पर पड़ा मिला। ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...