बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: आंवला। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा आठ के छात्र ध्रुव चौहान ने संस्कृति महोत्सव में अपनी प्रतिभा, ओजस्वी वाणी एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रांत स्तरीय संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कथा-कथन प्रतियोगिता में ध्रुव चौहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर आधारित ओजस्वी प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उन्होंने क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसी शृंखला में रानी लक्ष्मीबाई सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बरेली में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में भी ध्रुव चौहान ने महाराणा प्रताप के शौर्य एवं पराक्रम को अपनी प्रभावशाली वाणी के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए सभी का ध्या...