बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: आंवला। गांवमें शुक्रवार देर शाम धान की रोपाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई, चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शुक्रवार शाम करूआताल गांव में पूरनलाल 40 वर्ष के बेटे धर्मेन्द्र से एक व्यक्ति के चार लड़कों से झगड़ा हो गया। मारपीट में पूरनलाल ने बीच बचाव का प्रयास किया, सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। उनका छोटा भाई श्याम सिंह उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, विपक्षियों का कहना है कि पूरन लाल की हत्या उसके लड़के ने ही की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...