बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू भानू का पांचवे दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी बहेड़ी,संवाददाता। भाकियू (भानू) के चल रहे धरने में भारतीय किसान यूनियन तराई और किसान मंच ने समर्थन दिया। एक दिन पहले सपा के लोगों ने धरने में जाकर समर्थन का ऐलान किया था।केसर मिल की चौखट पर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन जारी रहा। शुक्रवार को बारिश होने के बावजूद किसान धरने पर डटे रहे। गुरुवार को सपा विधायक अताउर रहमान की टीम ने धरने पर जाकर समर्थन की घोषणा की थी। शुक्रवार को किसान मंच और भाकियू तराई ने समर्थन का ऐलान किया है।धरने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष तराई ठाकुर अमर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता तराई, ज़ुबैर सिद्दीकी, युवा प्रदेश अध्यक्ष तराई ठाकुर अनुज सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन सिरोही मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...