बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: बरेली कॉलेज में प्राचार्य के आदेश पर सोमवार को किसी भी शिक्षक-कर्मचारी के वाहन को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। पुरानी व्यवस्था के तहत वाणिज्य विभाग व बीएड विभाग की ओर पार्किंग कराई गई।

शिक्षकों का विरोध सोमवार को वाणिज्य विभाग के सामने वाले गेट को न खोलने के साथ ही स्विमिंग पूल वाले गेट को भी अचानक बंद किए जाने पर शिक्षक व कर्मचारी संघ ने रोष व्यक्त किया। सोमवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की जगह दोपहर दो बजे पीएलटी कक्ष में बरेली कॉलेज शिक्षक संघ व कर्मचारी संघ की सामूहिक बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने वाणिज्य संकाय के सामने वाले गेट को न खोलने और स्विमिंग पूल वाले गेट को भी अचानक बंद करने पर रोष व्यक्त किया। सभी शिक्षकों ने कहा कि प्राचार्य को संवाद करके शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। कॉ...