बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: क्योंलड़िया। क्षेत्र के धनौर जागीर गांव और उसके आसपास के इलाके को एक बार फिर तेंदुए ने अपना ठिकाना बना लिया है। शनिवार रात ट्रैक्टर से जा रहे ग्रामीणों का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर उसका फोटो खींच लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शनिवार रात मौजम नगला ठाकुर दास गांव के सत्यपाल अपने ट्रैक्टर से सतीश कुमार की ट्रॉली वापस करने जा रहे थे। जैसे ही वह क्योंलड़िया दलेल नगर रोड पर धनौर जागीर की पुलिया के पास पहुंचे, अचानक उनके सामने तेंदुआ आ गया। सामने आए तेंदुए को देखकर सत्यपाल बुरी तरह घबरा गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: तेंदुए को पकड़ने के लिए जगी डांडी गांव में लगा पिंजरा उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को सड़क के किनारे तुरंत रोक दिया और खुद को सुरक्ष...