Bareily News: धनतेरस पर नगर निगम में विधि-विधान से हुई पूजा,मेयर ने जरूरतमंदों को बांटे उपहार
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। धनतेरस के पर्व पर नगर निगम के लेखा विभाग में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर मेयर डॉ. उमेश गौतम, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय,एक्सईएन राजीव कुमार राठी,लेखा अधिकारी समेत तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद मेयर ने जरूरतमंदों को उपहार वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूजा कार्यक्रम के बाद मेयर डॉ.उमेश गौतम ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति,विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति और विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों से कार्यों की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दीपावली व छठ से पूर्व निगम ने कर्मियों को दी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.