बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। श्री राममूर्ति स्मारक रिद्धिमा सेंटर फॉर परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स में आयोजित कनिष्ठ वर्ग की वाद-विवाद प्रतियोगिता में द गुरू स्कूल, बरेली ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय को इस वर्ष की चल वैजयंती प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार दो अक्तूबर को दिया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस युवा रचनात्मकता को खतरा रखा गया था। विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने अपने तर्क प्रस्तुत किए। पक्ष में जीआरएम नैनीताल रोड की गौरी भाटिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। द गुरू स्कूल की अक्षिता पांडेय दूसरे और जीआरएम डोहरा की अनन्या सक्सेना तीसरे स्थान पर रहीं। जिंगल बेल पब्लिक स्कूल की अवनी दी...