बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । दीपावली और छठ पर्व के चलते यात्रियों की सुविधा को चंडीगढ़-बरौनी-चंडीगढ़ और दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। दोनों ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर ठहराव होगा। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को लाभ होगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संचालन को टाइमिंग जारी कर दी है। रेलवे के मुताबिक, (045360 चंडीगढ़-बरौनी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से संचालित की जाएगी। वापसी में (04535) बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से चलेगी। चंडीगढ़ से चलकर सुबह सात बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 7:02 बजे शाहजहांपुर की ओर रवाना होगी। वापसी में बरौनी से आने वाली ट्रेन शाम 7:18...