बरेली, अक्टूबर 23 -- शादी से इनकार और धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज Bareily News: दो साल तक लिव इन रिलेशन के बाद शादी से इनकार बरेली, मुख्य संवाददाता। शादी का झांसा देकर दो साल तक लिव इन रिलेशन में रखकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में प्रेमनगर पुलिस ने शाही क्षेत्र के युवक और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेकरी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात शाही क्षेत्र के गांव बसई निवासी सूरज से हुई थी। जान-पहचान प्यार में बदल गई। आरोप है कि सूरज पिछले दो साल से प्रेमनगर में किराये का कमरा लेकर उसके साथ रह रहा था और शादी का झांसा देकर लगातार उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसन...