बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: क्योंलडिया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी वन विभाग को तेंदुए का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है। वन विभाग की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। रेंजर केके मिश्रा ने शनिवार को वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट जीएस खुशारिया के साथ कई गांवों में सर्च अभियान चलाकर तेंदुए की संभावित लोकेशन को खंगाला। टीम ने गांवों के आसपास के जंगलों और झाड़ियों की तलाशी ली। टीम ने पाया कि तेंदुआ लगातार अपनी जगह बदल रहा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: नहर पटरी के जंगल में ड्रोन से तेंदुए की तलाश इससे उसके पदचिह्न नहीं मिल पा रहे हैं। एक जगह लोकेशन न मिलने से वन विभाग को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेंजर केके मिश्रा...