बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव में दो दरिंदों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी तरह किशोरी छत के रास्ते भागकर अपने घर पहुंची। किशोरी ने दूसरे दिन तबीयत बिगड़ने पर परिवार को पूरी बात बताई। बुधवार को परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दो युवकों का सहयोग करने वाली एक महिला को भी मुकदमें में नामजद किया है। पॉक्सो समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को वह अपने रिश्तेदारी में गए थे। उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है, 27 जून को गांव की एक महिला ने उसकी बेटी को बहाने से अपने घर बुलाया। इसके बाद महिला उसकी बेटी को घर पर अकेला छोड़कर चली गई। वह...